10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई से चोरी करके लाया था 80 लाख रुपये, वृंदावन में दोनों हाथों से कर रहा था धर्म का बड़ा काम

मुंबई में एक कंपनी में काम करने वाले शख्स ने अपने मालिक के यहां से लगभग 80 लाख रुपये की चोरी की।

2 min read
Google source verification
stolen 80 lakh

stolen 80 lakh

मथुरा। मुंबई में एक कंपनी में काम करने वाले शख्स ने अपने मालिक के यहां से लगभग 80 लाख रुपये की चोरी की। इन चोरी के रुपयों को लेकर वह वृंदावन में आया और यहां जमकर दान-पुण्य किया, इतना ही नहीं आरोपी ने वृंदावन में भंडारा करने के साथ ही भिखारियों को भी करीब 2-2 हजार रुपये बांटे। मुंबई पुलिस ने वृंदावन पुलिस के सहयोग से आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

ये भी पढ़ें - नगर विकास मंत्री के जिला में तेजी से घूमा विकास का पहिया, यूपी टॉप-10 में शामिल

ये है मामला
वृंदावन पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह शातिर चोर है मुंबई का रहने वाला रमेश है। कुरियर कंपनी में काम करने वाले रमेश ने 2 महीने पहले 80 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद रमेश वृन्दावन भाग आया और यहां के चैतन्य बिहार इलाके में मकान किराए पर ले कर रहने लगा। वृन्दावन आने के बाद रमेश ने जरूरतमंद लोगों को दान देना शुरू कर दिया। भीख में रमेश 2- 2 हजार रुपये दान देने लगा, जब रमेश के दान की चर्चा चैतन्य बिहार इलाके में फैली तो सूचना पुलिस को भी मिली। जानकारी मिलने के बाद वृन्दावन पुलिस ने इस पर निगहबानी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - खनन माफिया को नहीं दी धमकी, दी तो साबित करके दिखायें - विधायक संजय गंगवार

यहां पहुंची मुबई पुलिस
इसी बीच मुंबई पुलिस भी रमेश को तलाशती हुई वृन्दावन पहुंची। मुंबई पुलिस के पहुंचने के बाद वृन्दावन पुलिस की समझ में पूरा माजरा आ गया। इसके बाद पुलिस ने रमेश को दबोचने का प्लान बनाया। मुंबई पुलिस और वृन्दावन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि रमेश के पास से 10 लाख 68 हजार 400 रुपये, 118 ग्राम सोना के अलावा 5 मोबाइल बरामद किए हैं। रमेश के पकड़े जाने के बाद वृन्दावन में उसकी चोरी करने की वारदात से ज्यादा उसके दान की चर्चा है।

ये भी पढ़ें - मीट व्यापारी की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, सिपाही फ़रार