मथुरा में एक विवाहिता ने पड़ोस के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता कहना है कि युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। फिर मिलने के बहाने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बंद कमरे में उसके साथ रेप किया।
धर्म नगरी मथुरा एक बार फिर शर्मसार हो गई है। यहां वाली एक विवाहिता से क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती की। उसके बाद युवक ने विवाहिता से अपने प्यार का इजहार कर दिया। देखते ही देखते दोनों ने मिलने का फैसला किया। जब विवाहिता युवक से मिलने पहुंची तो उसने विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर बंद कमरे में उससे रेप किया। उसके बाद पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गया। उधर, पीड़ित महिला ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन अब तक वह आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं पीड़ित महिला आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परेशान है।
दो बार रेप करने का लगाया आरोप
जानकारी के मुताबिक, मामला शहर के जमुनापार क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली विवाहिता अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से न्याय की गुहार लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर गांव के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। पड़ोसी होने के नाते महिला और युवक में मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गया। पहले तो युवक ने दोस्ती की फिर महिला से अपने प्यार का इजहार किया। कुछ दिन बाद दोनों ने मुलाकात की। आरोप है कि युवक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दो बार रेप किया।
न्याय की गुहार के लिए भटक रही पीड़िता
उधर, जब पीड़िता न्याय की मांग लेकर पुलिस थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन वह अब तक आरोपी युवक को पकड़ नहीं पाई है। जिससे पीड़ित महिला काफी परेशान है। वहीं न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता एसएसपी ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर है।