25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mathura Accident: मथुरा में दिल दहला देने वाला हादसा दीवार से टकराई कार, सरकारी चिकित्सक की जिंदा जलकर मौत

Mathura Accident : मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार से कार टकराने के बाद आग लग गई। जिसमें एक सरकारी चिकित्सक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 8 Jun 2025, 1:48 PM IST

Mathura Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स AI

Mathura Accident : यूपी के मथुरा जिले में एक दिल को दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कार दीवार से टकराने के बाद आग लग गई। जिसमें एक सरकारी चिकित्सक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Mathura Accident: मथुरा से सटे भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में सरकारी चिकित्सक डॉ विनोद कुमार मीणा की जलकर मौत हो गई। यह घटना भुसावर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर विनोद कुमार मीणा मूल रूप से गंगापुर सिटी के रहने वाले थे। वर्तमान में भुसावर के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। तभी भुसावर-वैर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि डॉ. मीणा कार से बाहर नहीं निकल सके। वह कार के अंदर ही जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में फंसे डॉक्टर मीणा को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

यह भी पढ़ें:Gonda: राष्ट्रीय छात्र पंचायत फीस रेगुलेशन बिल की मांग को लेकर प्रदेश भर में चलायेगी हस्ताक्षर अभियान

थानाध्यक्ष बोले- हादसे की जांच की जा रही

भुसावर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक चिकित्सक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह सामने कि कार संभवतः सीएनजी से चल रही थी। लेकिन आग लगने के असली कारण की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग