26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास का कराया रजिस्ट्रेशन, संत देवमुरारी बापू पर धोखाधड़ी का मुकदमा

-आचार्य देव मुरारी बापू पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के नाम से फर्जी ट्रस्ट बनाने का आरोप -श्री कृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने थाना गोविंद नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
फर्जी श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास का कराया रजिस्ट्रेशन, संत देवमुरारी बापू पर धोखाधड़ी का मुकदमा

फर्जी श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास का कराया रजिस्ट्रेशन, संत देवमुरारी बापू पर धोखाधड़ी का मुकदमा

मथुरा. थाना गोविंद नगर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट वृंदावन के तथाकथित सन्त देव मुरारी बापू सहित 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वृंदावन के एक तथाकथित संत देवमुरारी बापू के कुछ दिनों पूर्व श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास का रजिस्ट्रेशन कराकर गठन कर लिया था। इस मामले को श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने गम्भीरता से लेते हुए वृंदावन के तथाकथित सन्त देव मुरारी बापू सहित 12 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के गठन 24 फरवरी 1951 को मदन मोहन मालवीय की प्रेरणा से ट्रस्ट का गठन किया गया था। इस ट्रस्ट में परम सन्त अखण्डानन्द जी महाराज, विरक्त सन्त स्वामी वामदेव जी महाराज एवं वर्तमान में अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा का कहना है कि वृंदावन के कथावाचक देव मुरारी बापू के श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट से मिलता जुलता श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास का रजिस्ट्रेशन कराकर गठन कर लिया है। इससे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले करोड़ों भक्तों को भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। उनका कहना है कि कथावाचक देव मुरारी बापू ने कल धोखाधड़ी षड्यंत्र करके आम जनमानस को गुमराह करने का प्रयास किया है। इसके विरुद्ध श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट की ओर से थाना गोविंद नगर में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आज से 70 वर्ष पूर्व महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रेरणा से श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट का गठन किया गया था आज भी चल रहा है।

सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह का कहना है कि श्री कृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा की तहरीर के आधार पर कुछ नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध 406, 420 धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गुण दोष के आधार पर विवेचना कार्यवाही की जाएगी। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाई अमल में लायी जाएगी।