26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद हेमा मालिनी हो गई हैरान, सवाल सुन अधिकारियों के होश फाख्ता, लाख पूछने पर भी रहे मौन

- पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होना जरूरी : हेमा मालिनी

less than 1 minute read
Google source verification
सांसद हेमा मालिनी हो गई हैरान, लाख पूछने पर भी अधिकारी रहे मौन

सांसद हेमा मालिनी हो गई हैरान, लाख पूछने पर भी अधिकारी रहे मौन

मथुरा. पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सांसद हेमा मालिनी मयूर संरक्षण केंद्र पहुंची। सांसद हेमा मालिनी ने मयूर संरक्षण केंद्र को बेहद गौर से देखा, पर हैरान थी कि, काफी वक्त बीत जाने के बाद भी एक भी मोर दिखाई नहीं दिया। फिर अचानक साथ चल रहे अफसरों से पूछा लिया कि मयूर संरक्षण केंद्र में एक भी मोर नहीं क्यों ? यह सवाल सुन अधिकारी के होश फाक्ष्ता हो गए। लाख पूछने पर भी कोई जवाब अफसरों ने नहीं दिया।

मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं रीता बहुगुणा, वरुण गांधी और अनुप्रिया पटेल

यहां फलदार वृक्ष क्यों नहीं हैंख् कोई जवाब नहीं :- वृंदावन के मयूर संरक्षण केंद्र में शनिवार को सांसद हेमा मालिनी पहुंची। अधिकारियों से सवाल किया कि यहां कोठरी किस लिए बनाई है। यहां फलदार वृक्ष क्यों नहीं हैं। जिसका किसी पर कोई जवाब नहीं था।

मयूर संरक्षण केंद्र का कोई विकास नहीं :- इस दौरान उन्हें मोर नजर नहीं आए। इस पर मौजूद वन अधिकारियों से इस बारे में सवाल किया, लेकिन सभी की खामोशी ने मयूर संरक्षण केंद्र की हकीकत सामने लाकर रख दी। मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मयूर संरक्षण केंद्र बनाया गया है। और इसके लिए करोड़ों रुपए दिए गए हैं। पर मयूर संरक्षण केंद्र का कोई विकास नहीं हुआ है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होना जरूरी :- इसके बाद हैरान सांसद हेमा मालिनी ने पौधरोपण किया और कहाकि, लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होना पड़ेगा। लोग केवल पौधरोपण न करें बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लें।