18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mathura News: निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए 892 बूथों पर होगा मतदान, रहेगी विशेष व्यवस्था

Mathura News: निकाय चुनाव के लिए मथुरा में गुरुवार को मतदान होगा। यहां 892 बूथों पर 9 लाख 55 हजार 647 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

May 03, 2023

Mathura News: Polling Will Be Held At 892 Booth

मथुरा में निकाय चुनाव के लिए विशेष व्यवस्था

निकाय चुनाव की सारी तैयारियों को लेकर गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को जनपद की सभी तहसीलों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

नगर निगम,नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए होगी वोटिंग
मथुरा वृंदावन नगर निगम और कोसी नगर पालिका के अलावा 13 नगर पंचायत हैं। सबसे ज्यादा मतदाता नगर निगम क्षेत्र में हैं। यहां 7 लाख 21 हजार 942 मतदाता होगें, इसके अलावा कोसी नगर पालिका क्षेत्र में 49 हजार 978 मतदाता 14 मतदान केंद्रों पर 44 बूथों पर मतदान होगा।

मथुरा नगर निगम चुनाव में इतने होगें मतदान केंद्र
मथुरा वृंदावन नगर निगम और फरह नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियां मथुरा सौंख रोड स्थित मंडी समिति से रवाना हुईं। मथुरा वृंदावन नगर निगम में 177 मतदान केंद्रों के 627 बूथ पर मतदान होगें। जबकि फरह में 2 मतदान केंद्रों के 10 बूथ पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव के लिए जिले को 24 जोनल और 57सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां के 113 संवेदनशील और 118 अति संवेदनशील केंद्र चयनित किए गए हैं। इनके अलावा 32 ऐसे केंद्र हैं को अति संवेदनशील प्लस हैं। यानि यहां गड़बड़ी होने की प्रबल संवेदना है।

इन स्थानों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टी
मथुरा में अलग अलग स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम और फरह नगर पंचायत के लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं हैं। इसके अलावा गोवर्धन,सौंख,राधाकुंड और बरसाना नगर पंचायत के लिए गोवर्धन डीग रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी से, कोसी नगर पालिका और छाता, चौमुंहा,नंदगांव नगर पंचायत के लिए छाता में गोवर्धन रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से, बाजना और राया नगर पंचायत के लिए मांट स्थित ब्रज आदर्श इंटर कालेज से और गोकुल,महावन, बलदेव नगर पंचायत के लिए ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल प्रेम नगर महावन से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं हैं।