29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग

सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली पुलिस ने बैंक से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले गैंग के चार शातिरों को डैम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क के गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Sep 2018, 4:29 PM IST

Mathura Police

मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग

मथुरा। कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने सर्विलांस टीम की मदद से अन्तरराज्यीय बैंक ठगी के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश में से एक 15 हज़ार रुपए का इनामी बदमाश है। पकड़े गए ठग झांसी और रीवा में भी लाखों रुपए की बैंक ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से की गई 25 लाख की ठगी में से ढाई लाख रुपए, एक हुंडई असेन्ट, दो माइक्रो ओवन, 10 मोबाइल, फर्जी वोटर कार्ड भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें- जानलेवा बुखार से निजात के लिए जुमे की नमाज के बाद हुई दुआ

ये हुए गिरफ्तार
सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली पुलिस ने बैंक से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले गैंग के चार शातिरों को डैम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क के गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है। जालसाजों को दबोचने के लिए पुलिस 15 दिन से जाल बिछा रही थी। पुलिस को जालसाजों के मथुरा में सक्रिय होने के इनपुट मिल रहे थे। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में एक 15000 का इनामी बदमश है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि सात अन्य साथियों के साथ पवन चतुवेर्दी के खाते से तीन बार में 24 लाख 72 हजार रुपए आनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर किये। विजय कुमार पुत्र महीपाल सिहं निवासी उ-2/959 गली नम्बर 22 हर्ष विहार नई-दिल्ली, मनोज उर्फ मोनू पुत्र सत्यपाल निवासी गाधी ग्यासी थाना कोतवाली जिला बागपत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि विनय कुमार उर्फ बबलू पुत्र राजू निवासी न्यू विकास नगर लोनी गाजियाबाद, अरुण पुत्र राजेन्द्र सिहं निवासी न्यू विकास नगर गाजियाबाद, सहगल चाचा पुत्र अज्ञात निवासी बुराडी दिल्ली, बबलू पुत्र दीपक पुत्र अज्ञात निवासी छलरैला नोएडा, गुरमीत पुत्र अज्ञात निवासी चंडीगढ़ रोड भोलापुर रघुनाथ इन्क्लेव लुधियाना पंजाब फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 2.40 लाख रुपए नगद, 4.5 रुपए की एक कार, 6 एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल , दो वोटर कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड आदि बरामद किये हैं।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग