29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा ऐसा इनामी बदमाश जो सबको चौंका रहा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र पुलिस को तलाश थी, बरसाना के गांव हाथिया का रहन वाला है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 6 May 2018, 12:56 PM IST

Sp city mathura

Sp city mathura

मथुरा। पुलिस ने दो राज्यों में 50 हजार के इनामी बदमाश को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव हाथिया निवासी जुबैर पुत्र सद्दीक पर तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। खास बात यह है कि अपराध लगातार कर रहा था, लेकिन पकड़ा गया है पहली बार। आज तक जेल नहीं गया है। शातिर कह रहा है कि वह तो सरेंडर करने आ रहा था। उसकी यह बात सबको चौंका रही है कि उसका हृदय परिवर्तन कैसे हो गया कि आत्मसमर्पण करने आ रहा था।

दो राज्यों की पुलिस का इनाम
बता दें कि शातिर जुबैर पर मथुरा पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा भी एक व्यापारी के अपहरण के बाद फिरौती वसूलने के आरोप में जुबैर पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। लम्बे अर्से से पुलिस को इस शातिर बदमाश की तलाश थी। हर बार पुलिस को चकमा देकर यह भाग निकलता था।

भरतपुर औऱ मुंबई में भी मामले दर्ज

एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र से देर रात मुठभेड़ के दौरान शातिर इनामी बदमाश जुबैर को गिरफ्तार किया गया है। जुबैर के खिलाफ मथुरा के साथ ही राजस्थान के जनपद भरतपुर और महाराष्ट्र के मुंबई में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि लम्बा आपराधिक इतिहास होने के बाद भी जुबैर कभी पुलिस के शिकंजे में नहीं आया और जेल भी नहीं गया। एसपी सिटी से जब बदमाश की गिरफ्तारी कैसे और कहां से हुई इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने पुलिस के स्ट्रेटजी का एक हिस्सा बताया और कहा कि यह पुलिस का इंटरनल मामला है। अपराधी को गिरफ्तार करना पुलिस की प्राथमिकता होती है।

सोने की नकली ईंट बरामद

एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि जुबैर को स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस ने अरेस्ट किया है। पकड़े गए शातिर बदमाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, 1 खोखा, एक बाइक और एक सोने की नकली ईंट बरामद की है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग