25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mathura: सोशल मीडिया पर नहीं थमा महामंडलेश्वर का विरोध तो दर्ज कराई एफआईआर

Mathura: कथा व्यास महामंडलेश्वर इंद्रदेव सरस्वती को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 8 Aug 2024, 11:13 AM IST

Mathura

Mathura

Mathura: महामंडलेश्वर इंद्रदेव सरस्वती द्वारा रामलीला के पात्रों पर की अनुचित टिप्पणी का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि अब उनके एक शिष्य ने सोशल मीडिया यूजर्स पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए 10 लाख रुपए की चौथ मांगने की शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर नहीं रुक रहा विरोध

परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राधा किशोरी धाम के महामंडलेश्वर इंद्रदेव सरस्वती पिछले दिनों अपने बयान के कारण विवादों में रहे। धर्माचार्यों और ब्रजवासियों ने बयान की निंदा की और जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। बयान के विरोध में न्यायालय में पिटीशन दाखिल की गई व धर्म सभा भी आयोजित हुई। इसके बाद इंद्रदेव से सोहनी सेवा विवाद को शांत करने का प्रयास किया लेकिन उनका विरोध सोशल मीडिया पर नहीं रुका।

यह भी पढ़ें: कैब ड्राइवर और महिला से लूट करने के आरोप में DCP को हटाया, ट्रेनी SI गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 3 सस्पेंड

वीडियो क्लिप को तोड़ मरोड़ कर छवि धूमिल करने की साजिश

हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार, महामंडलेश्वर इंद्रदेव के शिष्य सुदेश पुत्र मदन सिंह निवासी नाबूपुर, गुरुग्राम, हरियाणा ने फेसबुक पर संचालित धर्म की आवाज नामक पेज और ताडव शर्मा नाम की फेसबुक आईडी के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया है कि इनके द्वारा इंद्रदेव सरस्वती की वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उनके स्वरूप को परिवर्तित कर जनता में गलत प्रचार प्रसार किया जा रहा है। महामंडलेश्वर द्वारा कही जाने वाली भागवत कथा की वास्तविक वीडियो क्लिप को तोड़ मरोड़ कर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। आरोप लगाया है कि उनको बदनाम कर चौथ के रूप में दस लाख रुपए वसूल करना चाहते हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को अभियोग पंजीकृत कर लिया। मामले की जांच इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग