
मथुरा के लाजपत नगर स्थित संगठन कार्यालय पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा. मोदी के नया भारत संगठन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोदी के नया भारत संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी ने अपने विचार विमर्श करते हुए सभी को संगठन मजबूत करने और राम मंदिर में योगदान देने की अपील की। वही उन्होंने कहा की अगर भगवान राम में कांग्रेस की आस्था होती तो राम मंदिर का निर्माण बहुत पहले हो गया होता। राजनीति का मुद्दा राम मंदिर को कांग्रेस ने बना कर रखा।
रविवार को मोदी के नया भारत संगठन की बैठक का आयोजन 20 बी लाजपत नगर पुष्पांजलि रोड पर हुआ। मोदी के नया भारत संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष वंदना शर्मा ने अपने नव नियुक्त पदाधिकारियों का पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में मोदी के नया भारत संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश चैधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नया भारत का आगाज़ किया गया है। आज हम लोगों ने नया भारत संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को जोड़ा है। वही सबका साथ और सबका विकास को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में सबकी सहभागिता होना जरूरी है। श्री सतीश ने कहा कि आगामी 16-17 जनवरी को मोदी जी के नया भारत संगठन की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा की पिछले 70 सालों से जनता को मुर्ख बनाकर ये लोग राजनीती करते आये है। मोदी जी ने जब से सत्ता संभाली है जब से कांग्रेस के लोगों की नींद तो उड़ ही गयी है। उन्होंने ये भी कहा की लोग नये भारत की तरफ मोदी जी के सानिध्य में आगे बढ़ रहे है।
मोदी के नया भारत संगठन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष वंदना शर्मा ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वह समाज आगे तक जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हम सबके आराध्य है उनके मंदिर का निर्माण हिन्दू बड़े बेसब्री से देख रहे थे। वो सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। जल्द ही श्रीराम मंदिर बनके तैयार हो जायेगा। ठाठ से राम लला मंदिर में विराजेंगे। जिला महामंत्री हरीश शर्मा कहते है की संगठन को मजबूत किया जा रहा है और भारत का प्रत्येक व्यक्ति इस नये भारत को नये अंदाज में देखेगा।
बैठक में मोदी जी के नया भारत संगठन के मथुरा जिलाध्यक्ष श्री सतीश चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्री मति वंदना शर्मा जी, जिला महामंत्री हरीश शर्मा जी, जिला मंत्री अतुल पाराशर , कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,महिला प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी आरती दीक्षित ,महिला मोर्चा वंदना सक्सेना, छाया गौतम आदि मौजूद रहे।
By - Nirmal Rajpoot
Published on:
04 Jan 2021 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
