22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mudiya Mela गिरिराज परिक्रमा कर मुड़िया संतों ने किया श्रीपाद सनातन गोस्वामी को याद, देखें वीडियो

आज से लगभग 500 साल पहले गौड़ सम्प्रदाय के आचार्य श्रीपाद सनातन गोस्वामी जब चैतन्य महाप्रभु के आदेश पर ब्रजभूमि पधारे तो यहां वृन्दावन के बाद गोवर्धन ही उनका भजन स्थली बना।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jul 16, 2019

Mudiya Mela

Mudiya Mela गिरिराज परिक्रमा कर मुड़िया संतों ने किया श्रीपाद सनातन गोस्वामी को याद, देखें वीडियो

मथुरा। गिरिराज धाम गोवर्धन में गौड़ सम्प्रदाय के अनुयायियों द्वारा गोवर्धन पर्वत की प्रसिद्ध मुड़िया परिक्रमा की गयी। इस विशेष परिक्रमा में सिर्फ मुड़िया संत ही शामिल होते हैं और एक शोभायात्रा के रूप में नाचते-गाते सात कोस की परिक्रमा करते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन इस परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

यह भी पढ़ें- guru purnima 2019 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा में मनाई गुरु पूर्णिमा, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- नाइजीरियन ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार, गुरुग्राम में रह रहा था गर्लफ्रेंड के साथ

ये है मान्यता

भक्ति की मस्ती में नाचते-गाते और झूमते ये भक्तगण गौड़ सम्प्रदाय के अनुयायी हैं और ये गोवर्धन पर्वत की विशेष मुड़िया परिक्रमा देने के लिए गिरिराज धाम गोवर्धन आये हैं। गौरतलब है कि आज से लगभग 500 साल पहले गौड़ सम्प्रदाय के आचार्य श्रीपाद सनातन गोस्वामी जब चैतन्य महाप्रभु के आदेश पर ब्रजभूमि पधारे तो यहां वृन्दावन के बाद गोवर्धन ही उनका भजन स्थली बना। सनातन गोस्वामी अपने बालों का मुंडन कर भजन साधना में लीन रहते थे, इसीलिए सभी उन्हें मुड़िया बाबा के नाम से जानते थे। गोवर्धन-पर्वत की परिक्रमा करना उनके नित्यकर्म में शामिल था इसीलिए जब उन्होंने गुर-पूर्णिमा के दिन अपना शरीर छोड़ा तो गुरु की आज्ञा अनुसार उनके अनुयायियों ने अपने बालों का मुंडन कर इसी दिन शोभायत्रा निकाल गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा दी थी। तब से लेकर आज तक यही परंपरा चली आ रही है।

यह भी पढ़ें- Agra Metro का काम पकड़ेगा गति, दो दिन में होगा 9 स्टेशनों का सर्वे

परिक्रमा करने से पहले करते हैं पर्वत की पूजा और दुग्धाभिषेक

राधा श्याम सुंदर मंदिर के महंत राम कृष्ण दास ने बताया मुड़िया संतों द्वारा गुरु पूर्णिमा के दिन दी जाने वाली इस विशेष परिक्रमा को ही मुड़िया परिक्रमा कहते हैं। मुड़िया परिक्रमा शुरू करने से पहले गोवर्धन पर्वत की पूजा कर दुग्धाभिषेक किया जाता है और उसके बाद शोभायात्रा में सभी मुड़िया संत ढोल-मजीरों की थाप पर झूमते हुए चलते हैं। गोवर्धन में सात दिन के मुड़िया मेले का यह मुख्य पर्व होता है।