28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कान्हा की नगरी से मोदी शुरू करेंगे प्लास्टिक के खात्मे का अभियान

पहला चरणः 11 सितम्बर से एक अक्टूबर तक दूसरा चऱणः दो अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक

2 min read
Google source verification
narendra modi

narendra modi

मथुरा। कान्हा की नगर मथुरा में 11 सितम्बर, 2019 को इतिहास रचा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘स्वच्छता ही सेवा 2019’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत सिर्फ एक बार प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक उत्पादों को जड़ से समाप्त किया जाना है। यह अभियान दो चरणों में पूरा होगा। 47 दिन में प्लास्टिक का खात्मा किया जाना है। नगर निगम मथुरा के सामने बड़ी चुनौती है। प्लास्टिक के खात्मे के लिए नगर निगम भी तैयारी कर रहा है।

देश को प्लास्टिक फ्री करने का आह्वान करेंगे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा के परिसर में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सबसे बड़ा कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा है। प्रधानमंत्री देश को प्लास्टिक फ्री करने का आह्वान करने वाले हैं। याद रहे कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए चुनौती है। प्लास्टिक गलता नहीं है। एक बार प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बाद भी इसका भरपूर उपयोग हो रहा है।

क्या होगा अभियान में
12 सितम्बर से एक अक्टूबर तक लोगों को प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। जनता से सहयोग मांगा जाएगा। उन्हें जागरूक किया जाएगा। रेलवे लाइन तथा आसपास बड़े प्लास्टिक को निश्चित स्थान पर एकत्रित किया जाएगा। राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को श्रमदान होगा। फिर तीन अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्लास्टिक को रि-साइकिल किया जाएगा। जो प्लास्टिक रि-साइकिल नहीं होगा, उसे अन्य तरीके से नष्ट किया जाएगा।


क्या करेगा नगर निगम
नगर निगम का कहना है कि पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कपड़ा और जूट के थैला उपलब्ध कराने का योजना है। डूडा के माध्यम से स्वयं सहायता समूह थैले तैयार करता है। न्यूनतम दरों पर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। अनेक गैर सरकारी संस्थाएं (एनजीओ) की मदद ली जाएगी। इस तरह का अभियान देश के प्रत्येक शहरी इलाके में चलेगा। प्लास्टिक की समस्या शहरी इलाकों में अधिक है। प्लास्टिक के कारण गायों की मौत हो रही है। नाले-नालियां जाम हो रहे हैं। परिणाम यह है कि जलभराव हो रहा है, जिसके कारण रोग फैल रहे हैं।