7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रज घूमने आए महाराष्ट्र के बुजुर्ग दंपति के शव होटल के कमरे में मिले, जानिए क्या है पूरा मामला!

महाराष्ट्र के कोरेगांव के रहने वाले थे दंपति। 5 मार्च से रुके थे होटल में।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा। महाराष्ट्र से ब्रज घूमने आए बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शव होटल के कमरे में बरामद हुए। महिला का शव बेड पर था और उनके पति का शव नीचे फर्श पर पड़ा था। बुजुर्ग दंपति के होटल में शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार थाना महाराष्ट्र के कोरेगांव के रहने वाले 69 वर्षीय जनार्दन लक्ष्मीकांत मोदी अपनी 63 वर्षीय पत्नी मनोरमा के साथ ब्रज दर्शन के लिए आए थे। होटल कर्मचारियों के अनुसार वे कोतवाली क्षेत्र के कंकाली इलाके में स्थित होटल गणपति प्लाजा के रूम नम्बर 202 में 5 मार्च से रुके हुए थे। शुक्रवार दोपहर तक उन्होंने कमरा खाली करने की बात कही थी। लेकिन जब देर शाम तक दोनों बाहर नहीं आए तो होटलकर्मी ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई आहट नहीं हुई। उसके बाद जनार्दन मोदी का नंबर डायल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।

संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे का लॉक तोड़ा तो देखा कि दोनों के शव कमरे में पड़े थे। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों पति पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में दंपति की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।