
महोली गॉव में सी सी सड़क निर्माण की लगी शिलान्यास पटिका - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
निर्मल राजपूत
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क मथुरा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार (Corruption) को खत्म करने की बात करते हैं। विकास के नाम पर लाखों रुपए ठेकेदार और अधिकारी जमकर लूट रहे है। वार्ड नम्बर 37 ( Ward-37 ) में एक ही सड़क के दो टेंडर पास किये गए। पहले टेंडर में पप्पन ठाकुर के घर से लेकर रमना ठाकुर के घर तक सी सी रोड का निर्माण होना था ,लेकिन सी सी रोड का निर्माण आधा ही कराया गया। अब उसी रोड का टेंडर दोबारा उठा दिया गया। जिस रोड पर सी सी निर्माण होना था अब उसी पर इंटरलॉकिंग कराई जा रही है। अधिकारी और ठेकेदार जमकर लाखों रुपये लूट रहे है।
केंद्र और राज्य की सरकार भ्रष्टाचार (Corruption)को खत्म करने के लिए भ्रष्टाचारियों के पीछे डाल-डाल पर है तो भ्रष्टाचारी पात-पात पर है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत ब्लॉक मथुरा के ग्राम महोली ( Ward-37 ) में सी सी निर्माण कार्य पप्पन ठाकुर के घर से रमना ठाकुर के घर तक कराया जाना था। रमना ठाकुर के घर तक पहुंचने से पहले ही सी सी निर्माण कार्य को ठाकुर मुरारी के स्कूल तक करा कर छोड़ दिया गया। सड़क सी सी सड़क निर्माण के बोर्ड में सी सी सड़क निर्माण के कार्य को ठाकुर पप्पन के घर से रमना ठाकुर के घर तक दिखाया गया। सी सी सड़क निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था यू .पी .एस. आई. सी मथुरा के अधिकारियों ने भी सी सी रोड निर्माण होने के बाद सर्वे करने तक नहीं पहुँचे। ठेकेदार ने लाखों रुपए का गबन कर बंदर बांट कर लिया। सी सी सड़क निर्माण को लेकर विगत महीनों विरोध प्रदर्शन भी हुए ,लेकिन अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उसी सड़क का टेंडर नगर निगम के द्वारा दोबारा बिना जाँच और सर्वे किये बिना ही ठेकेदार को टेंडर पास कर दे दिया गया। एक ही सड़क का दो बार टेंडर होना पूरी तरह से भ्रष्टचार को उजागर करता है।
सी सी सड़क निर्माण न होकर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वही स्थानीय नागरिक गुलाब , धनीराम उर्फ़ धन्नो का कहना है की जब पहले सी सी सड़क का टेंडर पास हो गया तो सड़क पर इंटरलॉकिंग क्यों करायी जा रही है। शिलान्यास बोर्ड पर ठाकुर पप्पन के घर से ठाकुर रमना के घर तक सी सी रोड लिखा है। उन्होंने ये भी बताया की सी सी सड़क पास है तो इंटरलॉकिंग का निर्माण क्यों।
ठाकुर महेंद्र सिंह और हरी सिंह ने बताया की नाली निर्माण कार्य में ईंटें - चूना और डस्ट घटिया किस्म की लगायी जा रही है। ठेकेदार नेत्रपाल से मानकों के अनुरूप कार्य कराने को कहा तो ठेकेदार नेत्रपाल ने साफ बोल दिया की अधिकारीयों को कमीशन देना होता है कमीशन को घर से नहीं दूँगा। उन्होंने ये भी बताया कि कोई भी अधिकारी कार्य को देखने नहीं आता है। ठेकेदार अपनी मर्जी से काम करा रहा है। मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है। सभी भ्रष्ट है तो काम कैसे ठीक होगा।
ठाकुर रमजी और लालचंद से जब बात की तो उन्होंने कहा कि ठाकुर पप्पन के घर से लेकर ठाकुर मुरारी के स्कूल तक सी सी सड़क का निर्माण कराया गया। सी सी सड़क का निर्माण ठाकुर रमना के घर तक होना था। अब जो नगर निगम के द्वारा दूसरा टेंडर दिया गया है उसमे ठाकुर रमना का नाम ही नहीं है। लालचंद ने कहा की रमना का नाम होता तो ठेकेदार और अधिकारीयों की पोल खुल जाती इसलिए रमना का नाम काट दिया गया है।
गौर करने बाली बात ये है की जिस सड़क का सी सी निर्माण का टेंडर उठा था उस सड़क पर दोबारा टेंडर कैसे हो गया। जब मथुरा ब्लॉक के महोली गॉव (Ward -37) में चल रहे कार्यों में अनियमताओं को लेकर नगरायुक्त मथुरा और जिलाधकारी मथुरा के सरकारी नंबरों पर कॉल की गयी तो किसी बह अधिकारी का फ़ोन नहीं उठा। अधिकारी गाँधी के तीन बंदर बनकर जिले में बैठे मलाई काट रहे है।
Published on:
27 Dec 2020 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
