4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी ,दो अभियुक्त गिरफ्तार, देखें वीडियो

थाना वृंदावन कोतवाली और स्वाट टीम को सफलता हाथ लगी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 15 May 2018, 8:32 AM IST

 illegal alcohol

illegal alcohol

मथुरा। थाना वृंदावन कोतवाली और स्वाट टीम को सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बड़ी खेल लेकर आ रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है यह शराब अरुणाचल से लाकर यूपी में बेका करते थे। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


ये है मामला
इन दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चला रखा है और इसी अभियान के तहत वृंदावन कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। अरुणाचल प्रदेश से एक कैंटर संख्या यूपी 85 -सी -9720 कुछ देर में वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के भरतिया रोड पर स्थित सुमेरा तिराहे पर आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम और कोतवाली वृंदावन पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए कैंटर हाथ का इशारा देकर रुकने के लिए कहा। पुलिस के द्वारा किए गए इसारे को दरकिनार करते हुए यह लोग कैंटर को भगाने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया और कई किलोमीटर दूरी पर कैंटर को रुकवा लिया। पकड़े गए अभियुक्त सत्येंद्र सिंह पुत्र धन सिंह जिला चरखी दादरी हरियाणा और रविंद्र पुत्र हरि सिंह जिला चरखी दादरी हरियाणा के रहने वाले हैं। ये लोग शराब का कारोबार किया करते हैं। उन्होंने बताया कि इनका जो मालिक है सुखविंदर वो यह काम करवाता था और जो भी पैसा आता था शराब बेचने के बाद उसको आधा आधा कर लेते थे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया है और पकड़ी गई शराब की 900 पेटियां, जिनकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।

मालिक की जल्द होगी गिरफ्तारी
एसपी सिटी श्रवण कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया वृंदावन कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली थी और बड़ी सटीक सूचना मिली उसी के आधार पर दोनों ने कार्रवाई की और अवैध शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। जिस कैंटर में यह शराब ले जा रहे थे उसकी कीमत करीब 50 से 54 लाख रुपये बताई गई है और 900 पेटियां अवैध शराब की बरामद की हैं। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है और जो मालिक है उसकी डिटेल अभी हम लोग निकाल रहे हैं उसको भी जल्द पकड़ लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश