16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और, अखिलेश की साइकिल पहले से ही पंचर: पूनम महाजन

-बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए मथुरा आईं पूनम महाजन -जनसभा में कांग्रेस, सपा, बसपा पर साधा जोरदार निशाना।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Mar 02, 2019

poonam Mahajan

हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और, अखिलेश की साइकिल पहले से ही पंचर: पूनम महाजन

मथुरा। मथुरा के रामलीला मैदान से निकाली गई बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन पहुंची थीं। यहां जीप पर सवार होकर वे स्वयं भी रैली में शामिल हुईं। कान्हा की धरती को नमन कर विरोधी दलों पर जमकर बरसीं भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष। पूनम महाजन ने महागठबंधन के साथ ही कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी को जनता दोबारा सत्ता में लाना चाहती है। बाइक रैली के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैली का उद्देश्य संख्या बढ़ाना नहीं है। घरों से मतदान केंद्र तक मतदाता को लाने की जिम्मेदारी बूथ पर तैनात युवा मोर्चा की है।

टीएमसी पार्टी 'टेरर मेकिंग कंपनी'

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पूनम महाजन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी टेरर मेकिंग कंपनी के रूप में काम कर रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की आये दिन हत्याएं हो रही हैं।

एयर स्ट्राइक पर सवाल, सेना का अपमान

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाली कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए कहा कि सरकार के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। जो लोग एर स्ट्राइख पर सवाल उठा रहे हैं वो सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं। ये वक्त भारतीय सेना को प्रणाम करने का है।

गठबंधन पर निशाना

देश में हुए महागठबंधन पर बोला कि राहुल गांधी हर वक्त पंजा दिखाते हैं। मायावती जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और हैं। तीसरी समाजवादी पार्टी है जिसकी साइकिल की हवा पहले ही निकल चुकी है और इन सबको एक सूत्र में बांधने वाले महाराष्ट्र के नेता शरद पवार हैं जो हमेशा हाथ में घड़ी बांधते हैं। ये घड़ी सदैव 12 बजाती है। इसी तरह शरद पवार ने महाराष्ट्र की जनता के भी 12 बजा दिए थे।

नेताओं को देश की जनता देख रही है

पूनम महाजन अभी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता जो जवानों के खून की दलाली करते हैं, ऐसे नेताओं को देश की जनता देख रही है। आने वाले चुनावों में जनता स्वयं इन्हें जवाब देगी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग और उप्र कॉपरेटिव बैंक के चैयरमेन तेजवीर सिंह मौजूद रहे।

बल्देव में भी निकली बाइक रैली

कस्बा बलदेव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा विजय संकल्प रैली निकाली गयी। जो कि मथुरा-सादाबाद रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से प्रारम्भ हुई, रैली में दर्जनों की संख्या में बीजेपी के कार्यक्रताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बताया कि बाइक रैली बल्देव कस्बे के भृमण के बाद मथुरा के रामलीला मैदान में पहुंच इसका समापन होगा। विजय संकल्प रैली में भाजपाइयों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। रैली में भारतीय युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष विक्की मधुर, भारतीय युवा मंडल अध्यक्ष राहुल वैदिक एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।