3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर में प्रियंका गांधी के साथ हैं प्रदीप माथुर, दिया बड़ा बयान

-प्रियंका गांधी से डर गई है यूपी की योगी सरकार।-पूरे उत्तर प्रदेश में किया जाएगा सरकार का विरोध।

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka

priyanka

मथुरा। सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा को मिर्जापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। प्रदेश सरकार का पुतला फूंक रहे हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रियंका गांधी से डरी हुई है।

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के साथ
प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर प्रदीप माथुर का कहना है कि यह घटना बहुत निंदनीय है। प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गई थीं। और लोकतंत्र में किसी के दुख में उससे मिलने और सहानुभूति देने की मनाही नहीं है। दरअसल प्रशासन ही नहीं, बल्कि योगी सरकार भी डरी हुई है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के साथ खड़ा है। हम इसका पूरा विरोध करेंगे।

शांतिपूर्ण व्यवस्था को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश
प्रदीप माथुर का यह भी कहना है कि मैं अभी प्रियंका जी के साथ में ही हूं और उन्हें जिला प्रशासन पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दे रहा है। प्रशासन नहीं चाहता कि प्रियंका उन पीड़ित परिवारों से जाकर मिलें। लोकतंत्र में योगी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा शांतिपूर्ण व्यवस्था को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

मथुरा में होगा धरना प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। धरना प्रदर्शन भी मथुरा में आयोजित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार नहीं चाहती कि पीड़ित परिवारों को कोई जाकर मिले और परिवार का न्याय मिले।