1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Premanand Ji Maharaj Health Deteriorated: वृंदावन संत प्रेमानंद जी महाराज के सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत

Premanand ji Maharaj News: बीती रात प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
premanand_ji_maharaj.jpg

premanand_ji_maharaj

Premanand Maharaj Health News: वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज की बीते देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। प्रेमानंद जी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में वृंदावन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है‌। जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज जी के सीने में दर्दा उठा था। इसके बाद उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद जी महाराज पिछले लगभग 17 सालों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। प्रेमानंद जी महाराज की डायलेसिस भी होती है। इतनी खतरनाक बीमारी के बावजूद प्रेमानंद जी महाराज प्रति दिन रात के 2 बजे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं। उनके इस पैदल यात्रा के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों को महाराज प्रेमानंद अपने दर्शन देते हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह, UP में AAP ने इंडिया गठबंधन का किया समर्थन

सोशल मीडिया पर फेमस है प्रेमानंद जी महाराज

संत प्रेमानंद जी महाराज भक्तों को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक प्रवचन भी देते हैं। उनके आश्रम पर भी वीआईपी लोग प्रेमानंद जी के दर्शन करने आते है। अब तो सोशल मीडिया पर भी प्रेमानंद जी महाराज काफी वायरल होते हैं। उनके प्रवचन को लोग सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में BJP सांसद सांसद हेमा मालिनी ने भी प्रेमानंद महाराज के वृंदावन आश्रम में जाकर उनके दर्शन किए थे और जीत का आशीर्वाद लिया था।

अब कैसी है प्रेमानंद महाराज जी की तबीयत ?

प्रेमानंद महाराज जी को कुछ देर के लिए अस्पताल में एडमिट भी किया गया था। यहां पर डॉक्टर्स ने उनके कुछ ट्रीटमेंट किए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत में सुधार देखते हुए उन्हें वापस आश्रम ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनका इको टेस्ट कराया गया है। इसके बाद उन्हें वापस आश्रम के लिए रवाना किया गया।


बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग