
गोविंद के चरणों में राष्ट्रपति कोविंद, दर्शन कर मांगी मनौती
मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांके बिहारी की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेकर मनौती मांगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भगवान बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया।
भक्ति में डूबे राष्ट्रपति
गुरुवार को राष्ट्रपति वृंदावन के शारदा ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने के बाद भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए रवाना हुए। भगवान बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने के बाद उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिए और मनौती मांगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए पहुंचे और उन्होंने बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद और भगवान बांके बिहारी की बंसी को उन्हें भेंट किया। वहीं राष्ट्रपति करीब 15 मिनट तक बांके बिहारी मंदिर में रुके और हाथ जोड़कर बांके बिहारी की प्रतिमा को निहारते रहे भगवान बांके बिहारी की भक्ति में सराबोर नजर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद रामनाथ कोविंद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर को कराया खाली
राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व भगवान बांके बिहारी मंदिर को खाली करा दिया गया। आज भगवान बांके बिहारी ने अपने भक्तों को दर्शन न देकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दर्शन दिए। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के चारों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए ताकि कोई भी अचूक राष्ट्रपति की सुरक्षा में न होने पाए।
मंदिर के आसपास की दुकान है कराई गईं बंद
हर दिन की तरह गुरुवार को भगवान बांके बिहारी मंदिर पर चहल-पहल नहीं दिखाई दी और राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व ही बांके बिहारी मंदिर के आसपास की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। मंदिर से संबंधित सभी लोगों को कड़ी जांच के बाद ही उन्हें मंदिर में आने जाने की अनुमति दी गई।
Published on:
28 Nov 2019 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
