19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आश्रम में कथावाचक ने महिला से किया दुष्कर्म, सोने के कंगन, चेन और हीरे का लॉकेट भी छीना, जानिए पूरा मामला!

रांची की रहने वाली है महिला।

less than 1 minute read
Google source verification
rape

rape

मथुरा। जिले में एक कथा वाचक पर रांची की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कथावाचक थाना कोतवाली क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर आश्रम चलाते हैं। महिला ने कथावाचक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये है मामला
घटना आठ अप्रैल की रात की हैै। पीड़ित महिला का कहना है कि कथावाचक से उसकी मुलाकात दरभंगा बिहार की रहने वाली एक महिला ने करायी थी। महिला ने वृंदावन निवासी राजऋषि मुकुंद को अपना गुरु बताया था। आरोप है कि राजऋषि ने महिला को वृंदावन में स्थायी आवास खरीदने की सलाह दी। उनकी सलाह मानकर महिला ने 2018 में तीन किश्तों में उन्हें तीन लाख रुपए दिए। पिछले दिनों राजऋषि ने उसे बारह वन की परिक्रमा व जमीन की लिखा-पढ़ी के लिए कॉल करके बुलाया। महिला का आरोप है कि आते समय उसे इटावा में ये कहकर उतरवा लिया गया कि विधूना में महाराज की कथा है। उसे विधूना ले चलेंगे। वहां से महिला आठ अप्रैल की रात करीब दो बजे उनके साथ वृंदावन स्थित उनके आश्रम पहुंची। महिला का आरोप है कि वहां राजऋषि मुकुंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और साढ़े तीन तोले के दो कंगन, दो तोले की चेन और एक डायमंड का लॉकेट भी छीन लिया। सुबह पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App