1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशन की दुकान पर पहुंचे बुजुर्ग, तो राशन डीलर ने किया कुछ ऐसा, कि अब सोशल मीडिया पर पूरी घटना का वीडियो हो रहा वायरल

जिला पूर्ति अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Jun 2019, 6:33 PM IST

Video Viral

Video Viral

मथुरा। राशन लेने गए बुजुर्ग से राशन डीलर ने अभद्रता करते हुए बुजुर्गों को गालियां दीं । राशन ना देने की धमकी बुजुर्ग को दे डाली। बुजुर्ग का आरोप है कि पिछले 3 दिन से राशन लेने के लिए लगातार राशन डीलर के पास आ रहा है, लेकिन राशन डीलर उसे किसी ना किसी बहाने से राशन नहीं देता। बुजुर्गों के साथ राशन डीलर की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें - पॉलीथिन पर चलेगा प्रशासन का डंडा, 12 जून से 19 जून तक चलेगा ये विशेष अभियान

ये है मामला
थाना हाईवे क्षेत्र के गांव महोली के रहने वाले बुजुर्ग अमरचंद अपना राशन लेने के लिए शुक्रवार को राशन डीलर जय राम के यहां गये थे, बताया जा रहा है कि जयराम के बेटे ने बुजुर्ग से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। बुजुर्ग के साथ हुई हाथापाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग पीड़ित अमरचंद से जब बात की तो उन्होंने बताया कि 3 दिन से रोज यहां राशन लेने के लिए भटक रहा हूं, लेकिन ये लोग राशन नहीं दे रहे हैं। कभी मशीन में खराबी बताते हैं तो कभी कोई बहाना लगा देते हैं। आज जब राशन लेने आया तो अंगूठा लगवाने के लिए मशीन में कहा तो इतना सुनकर मेरे ऊपर राशन डीलर का बेटा भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। मेरे साथ हाथापाई भी की और मुझे धक्का देकर जान से मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें - अलीगढ़ मर्डर केसः चिलचिलाती धूप में ABVP की छात्राएं सड़क पर, नारे सुनकर हर कोई ठिठका


दबंगई करता है राशन डीलर
बुजुर्ग का यह भी आरोप है कि यह राशन डीलर यहां जो राशन लेने आता है उससे अभद्रता करता है। चाहे वो कोई महिला हो या पुरुष हो। राशन डीलर की वीडियो वायरल होने पर जब जिला पूर्ति अधिकारी अरविंद कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है। राशन डीलर द्वारा किसी उपभोक्ता से की गई है, मामले की जांच कराई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश