22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

BIG NEWS राम मंदिर निर्माण के लिए साध्वी ऋतंभरा ने भरी हुंकार, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

साध्वी ऋतंभरा ने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए सैकड़ों नौजवानों ने प्राण त्यागे हैंं। सरयू के जल को रक्त से लाल किया है, उन नौजवानों को भी न्याय चाहिए...
2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Nov 24, 2018

Sadhvi Ritambhra

राम मंदिर निर्माण के लिए साध्वी ऋतंभरा ने भरी हुंकार, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

मथुरा। राम मंदिर निर्माण को लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है। मथुरा में साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था को देखते हुए राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। साथ ही उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर हुंकार भरते हुए सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर की जिसमेंं सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मंदिर हमारी प्राथमिकता नहीं है।

यह भी पढ़ें- आजम खां का सीएम योगी पर निशाना, वीएचपी और राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान

राम मंदिर मंदिर निर्माण के लिए इंतजार नहीं

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि अब धैर्य नहीं, विराट हिन्दू समाज की अनदेखी का अर्थ अब प्रतीक्षा नहीं हो सकती। सरकार अध्यादेश बनाये कानून लाये और राम मंदिर का निर्माण जल्द कराए। शिव सेना कार्यकर्ताओं के अयोध्या पहुंचने पर वह टिपण्णी करने से बचती नजर आईं। उन्होंने कहा की भाजपा ही है जिसने हमेशा नैतिक रूप से राम मंदिर का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए सैकड़ों नौजवानों ने प्राण त्यागे हैंं। सरयू के जल को रक्त से लाल किया है, उन नौजवानों को भी न्याय चाहिए, वह राम मंदिर निर्माण के बाद ही मिल पायेगा।

यह भी पढ़ें- सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत, प्रसूता की हालत गंभीर

कांग्रेस खुद को हिंदू सिद्ध करने में लगी

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हमारी आस्था का विषय न्यायालयों में नहींं होना चाहिए लेकिन फिर भी हम न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा में थे। हिन्दू समाज आग्रह नहीं करता इसीलिए कोल्हू में गन्ने की तरह ***** रहा है। उधर कांग्रेस अभी कोर्ट के बाहर जनेऊ पहनकर सिद्ध करने में लगी है कि हम हिन्दू हैं। हमारी 70 पीड़ियां खप गयीं, हम कब तक चुप रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, देश को कर्मठ व्यक्ति मिला है, जब सारे काम हो रहे हैं तो सेकड़ों सालों से अपमान झेलने के बाद राम मंदिर का काम भी होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग