
आजम खां का सीएम योगी पर निशाना, वीएचपी और राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान
आगरा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है साथ ही आजम खां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा। आजम खां ने राम मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा दिल्ली में लोगों के इकट्ठे किए जाने की मंशा पर सवाल उठाया है, उन्होंने कहा है अगर राजनीति के लिए ये जमावड़ा होने जा रहा है तब तो दिल्ली में ठीक है।
अयोध्या में जुटें लोग
दरअसल समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरुवार को एक शादी समारोह और स्कूली कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा कहा गया है कि राम मंदिर के लिए दिल्ली में लाखों लोगों को इकट्ठा किया जाएगा लेकिन ये जमावड़ा दिल्ली में क्यां? राम मंदिर की तो अयोध्या में मांग है। लोगों को अयोध्या में इकट्ठा होना चाहिए। अजम खां ने कहा कि अगर ये जमावड़ा राजनीति के लिए है तब तो दिल्ली में होना ठीक है।
सीएम योगी का कोई दोष नहीं
साथ ही आजम खां ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी हो रहा है उसमें उनका कोई दोष नहीं है। आजम खां ने समाजवादी में चल रही रार को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा में कोई रार नहीं है। हम सब एक हैं। अगर कोई नई पार्टी बन गई तो इससे सपा का क्या ताल्लुक। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं।
Updated on:
24 Nov 2018 07:43 pm
Published on:
24 Nov 2018 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
