
मथुरा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सोमवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचीं। उनके साथ उनके पति पारूपल्ली कश्यप भी थे। उन्होंने एक आम श्रद्धालु की तरह बांके बिहारीजी के दर्शन किए। इस दौरान साइना करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहीं। साइना ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। बताया जा रहा है कि साइना यूपी में स्मारकों के भ्रमण पर निकली हैं। इससे पहले साइना ने आगरा के एक होटल से अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। बांके बिहारी मंदिर में साइना नेहवाल को मंदिर के सेवायत रोहित गोस्वामी ने दर्शन कराए। दर्शन के बाद उनको भगवान का अंग वस्त्र (दुपट्टा) और प्रसाद भेंट किया।
इसके बाद साइना बांके बिहारीजी के प्राकट्य स्थली निधिवन भी पहुंची। यहां उन्होंने स्वामी हरिदास जी की समाधि स्थल के दर्शन किए। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को आगरा में थीं। सोमवार को उन्होंने एक होटल की टेरेस से ताजमहल के साथ ली गई फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसका कैप्शन उन्होंने 'मार्निंग व्यू आफ ताजमहल' लिखा था। फोटो में साइना के साथ बैकग्राउंड में ताजमहल भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही साइना ने दो वीडियो भी पोस्ट किए है। जिनमें जगमगाती लाइट की रोशनी के बीच ताजमहल दिखाई दे रहा है, हालांकि रविवार को ताजनगरी आने के बावजूद भी साइना ने ताज का दीदार नहीं किया है।
माना जा रहा है कि साइना शाम को ताज का दीदार करेंगी। साइना के दीदार को फैन्स की लगी भीड़ साइना नेहवाल को सोशल मीडिया पर फॉलो करने बाले फैंस की लिस्ट भी काफी बड़ी है। वहीं, सोमवार को जब लोगों को जानकारी हुई कि साइना आगरा में हैं तो ताजमहल के आसपास उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी। सभी अपनी पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने की उम्मीद में हैं। होटल के बाहर इंतजार कर रही हिना ने बताया कि वो 11 बजे से बैठी हैं और ताजमहल और सायना के साथ सेल्फी लेकर ही जाएंगी।
Published on:
22 Jun 2021 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
