
योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर सपाई, बोले- सिर्फ धनाढ्य और व्यापारियों की हो रही सुनवाई
मथुरा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महंगाई के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मथुरा का जिले की हर तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठे और सरकार विरोधी नारेबाजी की।
‘प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था’
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधिक वारदात बढ़ रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसीलिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ मथुरा में भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जिले की सभी तहसीलों पर धरने पर बैठे हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में प्रदेश के सभी जिले की तहसीलों में धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
‘धनाढ्य और व्यापारियों की सरकार’
पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूरा प्रदेश चौपट हो रहा है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। किसानों की फसल का बीमा भी बीमा कंपनी डकार रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार व्यापारियों और धनाढ्य लोगों की सरकार है।
Published on:
01 Oct 2019 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
