इन शिकायतों को सुनकर विधायक का माथा ठनक गया और अधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण से संबन्धित सवाल जवाब शुरू कर दिये। अधिकारी विधायक के सवालों का सन्तुष्टि पूर्ण कोई जवाब नहीं दे पाये तो विधायक ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराने के आदेश दिये। इस दौरान एसडीएम गोवर्धन धीरेन्द्र प्रताप सिंह भावुक हो गये और कहने लगे कि हम गोवर्धन नहीं रहना चाहते हम लिखकर दे देगें। उन्होंने सत्ता पक्ष पर साफ लहजे में तंज कसते हुए कहा कि यहां लोग कहते हैं कि खाद के गड्ढे पर कब्जा करा दो, हम सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं करायेंगे।