28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा के निधन के चलते प्रियंका गाँधी की किसान महापंचायत रद्द

- 19 फरवरी को मथुरा में नही होगी प्रियंका गांधी की किसान पंचायत - काँग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की होने वाली किसान महापंचायत हुई रद्द - मथुरा में होने वाली प्रियंका गांधी की महापंचायत हुई रद्द - कृषि काले कानून को रद्द कराने की मांग को लेकर होनी थी किसान महापंचायत - काँग्रेस के बरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का निधन होने की बजह से महापंचायत हुई रद्द - 19 फरवरी को मथुरा में सौख रोड पर थी किसानों के साथ प्रियंका गांधी की महापंचायत

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

arun rawat

Feb 18, 2021

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी (फ़ाइल) - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी (फ़ाइल) - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क मथुरा. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का मथुरा दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका गांधी का दौरा रद्द होने की वजह से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। वही दौरा रद्द होने की वजह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन बताई गई है।


शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का एक दिवसीय दौरा था। प्रियंका गांधी 19 फरवरी को किसान महापंचायत को संबोधित करने से पहले भगवान बांके बिहारी के दर्शन और कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में साधु संतों से मिलने का प्रोग्राम लगा हुआ था। राष्ट्रीय महासचिव के मथुरा आगमन के कार्यक्रम को रद्द होने के बाद पार्टी कार्यकर्ता मायूस नजर आ रहे हैं। बता दें कि 19 फरवरी को मथुरा के चौक रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े मैदान में प्रियंका गांधी एक सभा को संबोधित करने के लिए मथुरा आ रही थी। प्रियंका गांधी के रद्द दौरे की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का निधन होने की वजह से प्रियंका जी का दौरा रद्द हो गया है। आगामी दिनों प्रियंका जी का कार्यक्रम आएगा अवगत करा दिया जाएगा।

Report By - Nirmal Rajpoot