28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
खुलासा: पिता के अवैध संबन्धों से परेशान होकर बेटे ने की थी हत्या
Play video

खुलासा: पिता के अवैध संबन्धों से परेशान होकर बेटे ने की थी हत्या

डेढ़ साल पहले के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला बेटा ही निकला कातिल।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 10 May 2018, 9:57 AM IST

मथुरा। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना फरह क्षेत्र के गांव बिनौला कला के रहने वाले लाल सिंह नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बेटे तेजवीर को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि लाल सिंह के बेटे तेजवीर ने ही डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी और वही उसका कातिल निकला। एसपी सिटी के मुताबिक तेजवीर ने बताया कि उसके पिता ने दो बार जमीन बेच दी थी, इसको लेकर वो नाराज था क्योंकि उसके पिता ड्रिंक करते थे और अवैध संबंधों में पैसे खर्च करते थे। लिहाजा एक दिन शाम को तेजवीर अपने पिता को बाइक पर खेत की ओर लेकर गया। उस समय भी उसके पिता ने ड्रिंक की हुई थी। वहां पर उसने पिता की हत्या कर दी और छोड़कर चला आया ताकि सुबह किसी को संदेह न हो और शक किसी दूसरे पर जाए।

 

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश