
Steroing failure
मथुरा। राया बलदेव मार्ग पर एक मैजिक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ में जा घुसा। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ये है मामला
थाना राया क्षेत्र के बलदेव राया मार्ग पर एक मैजिक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेट में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक टेंपो का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक दर्जन के करीब महिला और पुरुष घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर टेंपो में सवार लोगों को एंबुलेंस में अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि टेंपो का स्टेयरिंग फेल हो गया था, जिसके चलते ये हादसा हुआ।
Published on:
08 Jun 2019 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
