
मथुरा में संस्कृत की पढ़ाई कर रहे दरभंगा के युवक ने लगाई फांसी
मथुरा. वृंदावन में संस्कृत की पढ़ाई करने पहुंचे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। बिहारी निवासी 20 वर्षीय युवक गौरांग कुटी आश्रम में रहता था। वह यहां पढ़ाई के लिए आया था। गुरुवार को उसका शव उसके कमरे से बरामद किया गया। परिजनों को आरोप है कि कुछ लड़कों ने उसकी अश्लील फोटो खींचकर उसे वायरल कर देने की धमकी दी थी। तस्वीर वायरल भी कर दी थी। इस वजह से वह काफी परेशान रहता था। बेइज्जती के डर से वह डिप्रेशन में चला गया। इसी वजह से उसने फांंसी लगाकर जान दे दी।
चाचा का आरोप-बेइज्जती के डर से किया सुसाइड
मृतक छात्र आश्रम के फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। लड़के की मौत से आश्रम में डर का माहौल है। पीड़ित लड़के के चाचा का आरोप है कि तीन लड़कों ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। दो लड़कों ने तो फोटो डिलीट कर दिए लेकिन एक ने उस फोटो को वायरल कर दिया। बेइज्जती के डर की वजह से उनका भतीजा काफी परेशान था। यही वजह है कि उसने अपनी जान दे दी। लड़के के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।
Published on:
21 May 2021 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
