पिता कराना चाहता था मजदूरी
बता दें कि पत्नी जाहिरा ने अपने पति दिलशाद पर दोनों बच्चों को स्कूल न जाने देने के आरोप लगाए थे। उसने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की थी। उसका कहना था कि दिलशाद नशा, जुआ और सट्टा खेलने का आदी है। दोनों बच्चे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन दिलशाद उनसे मजदूरी करना चाहता है। उसने दोनों बच्चों के स्कूल बैग भी छीन लिए थे। फिलहाल स्कूल बैग वापस मिलने के बाद दोनों बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं।