5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राधारानी की कृपा से बदलेगी ब्रजभूमि की सूरत, योगी सरकार का बड़ा संकल्प

CM Yogi in Mathura: "काशी-अयोध्या के बाद ब्रज के विकास की बारी है। ब्रज के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने देंगे। मथुरा के साथ बरसाना, वृंदावन, गोकुल और बलदेव के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।" फूलों और लड्डूमार होली में पहुंचे मुख्यमंत्री सीएम योगी ने ये बातें कहीं।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Aman Pandey

Mar 08, 2025

Yogi Government ,Farmers, Cooperative Societies ,Credit Limit, 15 Lakh, Loan Facility ,Government Announcement, Financial Support ,Agriculture ,Yogi Gift to Farmers

CM Yogi in Mathura: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बरसाना ब्रह्मा, नंदगांव शिव और गोवर्धन विष्णु का प्रतीक है। यह ब्रज भूमि हर सनातन धर्मावलंबी के लिए आशीर्वाद का केंद्र है। डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, विकास और समृद्धि की गारंटी है और होली के इस पावन अवसर पर ब्रज भूमि के विकास को नई गति मिलेगी। बजट में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को मथुरा में थे। बरसाना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्री लाडली जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फूलों एवं लड्डूमार होली के जरिए रंगोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसका परिणाम हाल ही में संपन्न महाकुंभ के भव्य आयोजन के रूप में देखने को मिला है। इस भव्य आयोजन के बाद मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधारानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं।

'ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए नहीं होगी कोई सीमा'

प्रयागराज, काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव, गोवर्धन और बलदेव सहित ब्रज क्षेत्र में तेजी से विकास होगा और इसके लिए कोई सीमा नहीं होगी। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां काशी, अयोध्या और मथुरा, ये तीनों तीर्थ स्थल सनातन एकता के प्रतीक के रूप में मौजूद हैं। दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार है, अब यमुना मैया और भी ज्यादा निर्मल होंगी।