_1.jpg?w=800)
train cancelled
मथुरा। हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख gurmeet ram rahim singh पर सीबीआई कोर्ट से फैसला सुनाए जाने के बाद उनके समर्थक उपद्रव करने लगे। पंचकुला में कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। gurmeet ram rahim singh के समर्थक रेलवे यात्रियों को परेशानी में डाल दिए हैं। रेलवे की यातायात व्यवस्था पर इसका बड़ा असर पड़ा है। शनिवार को मथुरा से होकर गुजरने वाली कई रद्द हो गई, जिससे यात्री परेशान रहे। बच्चों और सामान के साथ स्टेशन पर यात्री परेशान होते रहे।
इन ट्रेनों को किया रद्द
सवारियों को स्थांतरित किया गया
उधर ट्रेनों को भी निशाना बनाये जाने के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसका असर मथुरा जंक्शन पर भी देखने को मिला। मथुरा से होकर पंजाब हरियाणा की और जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन पर रोक पूरी तरह से खाली करा दिया गया। शनिवार और रविवार को भी कई ट्रेनें रद्द हैं। पंजाब मेल आगरा में ही रुकी रही जो मथुरा नहीं पहुंची। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की सवारियों को झेलम एक्सप्रेस के माध्यम से दिल्ली रवाना किया गया।
दुःखद हिंसा
यात्री सरदेव सिंह ने बताया की आगरा से दिल्ली जा रहा है था और यहाँ आकर पता चला की सभी ट्रेने रद्द कर दी गयी है इसकी वजह पंचकूला में हिंसा हुई है उसके चलते ये सभी ट्रेनें रदद कर दी गई है। जो हिंसा हुई है वो बहुत ही दुखद है। ऐसा नहीं करना चाहिए था ये बिलकुल गलत हुआ है, यात्री यहां परेशान है कैसे आगे जाए कुछ समझ नहीं आ रहा है।
36 ट्रेनें रद्द
गोल्डन टेंपल सहित 36 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलग-अलग साधनों से अपने अपने स्थानों पर यात्रियों को जाना पड़ रहा है। तो वहीं कई यात्रियों को मथुरा रुकना पड़ा।
लगातार हो रहा ड्रिल
इंस्पेक्टर जीआरपी अश्वनी कौशिक ने बताया की मथुरा में केवल एक गाड़ी को रोका गया है जिसकी सवारियां झेलम एक्सप्रेस में स्थान्तरित की गयी है। एक या दो ट्रेन आगरा स्टेशन पर रुकवा दी गयी है। पुलिस द्वारा लगातार ड्रिल भी की जा रही है। अब हर जगह शांति है।
Published on:
26 Aug 2017 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
