2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO नोएडा में दोस्त की हत्या कर लाश के टुकड़े लेकर पहुंचे वृंदावन, बैग से खून टपकता देख पुलिस ने किए गिरफ्तार

लाश के टुकड़े लेकर घूम रहे हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक के दोस्त ही हैं और इनमें से एक तो मृतक की बुआ का लड़का बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 8:16 PM IST

Murder

VIDEO नोएडा में दोस्त की हत्या कर लाश के टुकड़े लेकर पहुंचे वृंदावन, बैग से खून टपकता देख पुलिस ने किए गिरफ्तार

मथुरा। अधिकमास में धर्मनगरी में एक दिल दहला देनी वाली वारदात का खुलासा हुआ है। ब्रीफकेस में लाश के टुकड़ों के साथ दो युववक गिरफ्तार हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि लाश के टुकड़े लेकर घूम रहे हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक के दोस्त ही हैं और इनमें से एक तो मृतक की बुआ का लड़का बताया जा रहा है।

क्या है मामला

इस्कॉन मंदिर के पीछे एमबीटी गेस्टहाउस और रमणरेती चौकी के पास से गाजियाबाद निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक बैग में दो टुककड़ों में कटी लाश बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बैग में जिस युवक की लाश मिली है उसकी नोएडा में ही हत्या कर दी गई थी और हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक के दोस्त हैं। दोनों हत्यारोपी औऱ मृतक नोएडा में एक साथ रहते थे। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया है कि शराब के नशे में मृतक ने हंगामा किया उसी दौरान चाकू से प्रहार कर दिया। इसके बाद खुद को बचाने के चक्कर में दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक का नाम दीपांशु (२३) बताया जा रहा है।

बैग मेंं खून टपकता देख दी पुलिस को सूचना

हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोनों युवकों ने लाश के टुकड़े कर दिए। इसके बाद बैग में रख कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए ओला कैब से वृन्दावन आ गए। इसी दौरान जब वह एक ईरिक्शे पर सवार हो कर जा रहे थे तो बैग से खून टपकता देख एक स्थानीय व्यक्ति ने यूपी १०० पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जब बैग चेक किया तो होश उड़ गए। बैग में टुकड़ों में लाश मिली। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपियों में एक मृतक के बुआ का लड़का शामिल है, जिसने इसी साल किया नीट क्लियर किया है। थाना कोतवाली वृन्दावन इलाके की घटना ।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश