5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़े, तनाव, फोर्स तैनात

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मामला शांत, आधा दर्जन हिरासत में।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jun 18, 2019

Stone pelting

एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़े, तनाव, फोर्स तैनात

मथुरा। सोमवार की सुबह थाना कोसीकलां की कस्बा चौकी क्षेत्र में स्थित मनीराम बास कॉलोनी में विशेष समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से बोतलें फिकने लगीं। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ने वाले लोगों में से आधा दर्जन महिला पुरूषों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- डाकघर में दिनदहाड़े लूट, देखें वीडियो

जमकर फिंकी बोतलें

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कालोनी में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह थाना कोसीकलां की कस्बा चौकी क्षेत्र में स्थित मनीराम बास कॉलोनी में विशेष समुदाय के दो पक्षों में उस समय झगड़ा हो गया जब कॉलोनी के लोग सोये हुए थे। झगड़े की आवाज सुनकर लोग जागे और देखा कि दो पक्षों में दोनों ओर से बोतलें फिक रहीं हैं। बोतलें फिकने से हड़कंप मच गया और घरों के अंदर घुस गए। बोतलें इतनी फिंकी की कालोनी की पूरी सड़क काँच की टूटी हुई बोतलों से भर गई।

यह भी पढ़ें- असुरक्षित सड़कः मथुरा की सीमा में यमुना एक्सप्रेस वे पर ‘8 दिन में 19 की मौत’

पुलिस फोर्स तैनात

इसी बीच सड़क से होकर गुजर रहे किसी राहगीर ने घटना को देख डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी और सूचना मिलते ही डायल 100 की दो गाड़ियां मौके पर जा पहुंचीं। उसी समय सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी संजीव कुमार भी सूचना मिलते ही मय फोर्स के घटनास्थल पर जा पहुँचे। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इनमें से कुछ लोग मौका पाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने झगड़े को शांत करा झगड़ा कर रहे लोगों में से आधा दर्जन महिला पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस भागे हुए लोगों की तलाश में जुटी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।