यह भी पढ़ें- नये ’कप्तान’ ने अपनी तरह से सजाई ’फील्डिंग’
यमुना एक्सप्रेस वे पर अधिक टोल वसूलने के बाद भी यहां न तो एंबुलेंस दिखाई देती है। सुरक्षा के नाम पर पुलिस भी रास्ते में कहीं नहीं दिखती। आए दिन हो रहे हादसों में घायलों को एंबुलेंस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है तो पुलिस भी काफी देर तक पहुंच पाती है। इससे कई बार तो घायल उपचार के अभाव में दम तोड़ देते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर गत एक सप्ताह में ही 17 लोगों की जान जा चुकी हैं।
नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे 165 किमी लंबे सफर में चार जिलों के 16 थाना क्षेत्रों से गुजरता है। इनमें मथुरा जनपद के नौहझील, सुरीर, मांट, राया और बलदेव थाना क्षेत्र शामिल हैं। इस पर सफर करने वालों से अधिक टोल टैक्स वसूला जाता है। एक्सप्रेस वे शुरु होते समय सुरक्षा और सुविधा के नाम पर बड़े बड़े दावे किए गए थे लेकिन समय गुजरने के साथ ही सारे दावे खोखले साबित हुए।