8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: गाड़ियों पर चस्पा किए गए ऐसे स्टीकर कि परिजन भी कहेंगे बगैर हेलमेट वाहन नहीं चलाना

अभियान के तहत डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी मनोज कुमार सोनकर ख़ुद सड़क पर उतर गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

jitendra verma

•

Updated: 17 Jun 2019, 7:12 PM IST

imposed sticker on the vehicles of those Without driving helmets

Video: गाड़ियों पर चस्पा किए गए ऐसे स्टीकर कि परिजन भी कहेंगे बगैर हेलमेट वाहन नहीं चलाना

पीलीभीत। जिले में आज से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी मनोज कुमार सोनकर ख़ुद सड़क पर उतर गए। बिना हेलमेट के लोगों को हेलमेट बाँटा साथ ही कागज ना होने पर उनका चालान भी किया गया। इतना ही नहीं बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए उनकी गाड़ियों पर स्टीकर भी चस्पा किए गए जिसमे लिखा था "मुझे अपने परिवार की चिंता नहीं है इसलिए मैं हेलमेट नहीं लगाता” जिलाधिकारी को देख बिना हेलमेट बाइक सवार लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए।


ये भी पढ़ें

यूपी में नहीं रुक रही बच्चियों के साथ रेप की वारदात, पांच साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया रेप

किया जागरूक
सड़क सुरक्षा सप्ताह में बगैर हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को जागरूक करने के लिए उनकी गाड़ी में स्टीकर चिपकाए जा रहे हैं। जिस पर बड़े-बड़े शब्दों में साफ-साफ लिखा है कि.. मुझे अपने परिवार की चिंता नहीं है इसलिए मैं हेलमेट नहीं लगाता..इस स्लोगन के साथ स्टिकर को बाइक के आगे चिपकाया जा रहा है ताकि लोग यातायात के नियमों का पालन करें और बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें।इस मौके पर बगैर हेलमेट गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मियों का भी चालान किया गया और उनकी गाड़ियों में भी स्टीकर लगाए गए।

ये भी पढ़ें

अपनी ही सरकार में सुनवाई न होने से नाराज भाजपा के 39 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

ये रहे मौजूद

जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, एसडीएम वंदना त्रिवेदी, एआरटीओ अमिताभ राय, तहसीलदार विवेक मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।