मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षकों, निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के बडे पैमाने पर कार्यक्षेत्र बदले हैं। जनपद में लम्बे समय बाद इस स्तर पर एक साथ इतना बडा फेरबदल देखने को मिला है। नये कप्तान ने एक तरह से पूरी फील्डंग ही दोबारा से सजाई है। जिमसें कई बड़े खिलाड़ियों को उनकी मनमाफिक पोजिशन छोड़नी पड़ी है। कई बड़े खिलाड़ी इधर से उधर हुए हैं।