विगत दिनों पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता से क्षुब्ध होकर देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं इस हड़ताल का असर पूरे देश के साथ-साथ मथुरा में भी देखने को मिला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की वजह से अस्पतालों में लोग परेशान हैं। यहां आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी सेवाओं से संबंधित कोई भी कार्य डॉक्टर नहीं कर रहे, सिर्फ इमरजेंसी देख रहे हैं। अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीज भटक रहे हैं ।