8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस्तावेज के अभाव में पकड़े तीन विदेशी

आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं और सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो विदेशी नागरिक हैं वह भारत में कैसे आते हैं, और कहां से आते हैं?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 17 Jun 2019, 12:55 PM IST

foreigners

दस्तावेज के अभाव में पकड़े तीन विदेशी

मथुरा। राधा कुंड पुलिस और एलआईयू टीम ने राधाकुंड की राधानगर कॉलोनी और कांच मंदिर के समीप से तीन विदेशी युवक हिरासत में लिए हैं। एक नागरिक की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी जबकि दो नागरिक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

यह भी पढ़ें- पेंशन घोटाला करने वालों को कोर्ट से झटका, जाना होगा जेल

ये है मामला

रविवार देर शाम एलआईयू टीम और राधाकुंड चौकी प्रभारी ने राधाकुंड की राधा नगर कॉलोनी व कांच मंदिर के समीप से तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उक्त एक विदेशी नागरिक के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी, जबकि देर शाम तक दो लोगों पर अभी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। हालांकि दोनों युवक दस्तावेज होने की बात कर रहे हैं। पकड़े गए विदेशी नागरिकों में से एक लातविया के इरिगा शहर का रहने वाला जेमित्रिज पुत्र जेनिन्डजी है। दूसरा यूक्रेन का रहने वाला इगोर है। तीसरा रसिया का रहने वाला फोरजोव जविली है। चौकी प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि उक्त विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं को एक और मौका

कैसे आते हैं भारत

आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं और सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो विदेशी नागरिक हैं वह भारत में कैसे आते हैं, और कहाँ से आते हैं? यह अभी एक जांच का विषय बना हुआ है।