जनता अंगेस्ट करप्शन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीशचंद्र द्वारा थाना मगोर्रा में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, बछगांव के प्रधान महेंद्र प्रताप ने ग्राम पंचायत अधिकारी बछगांव विशन सिंह, खंड विकास अधिकारी गोवर्धन गौरवेंद्र सिंह एवं सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक ने पेंशन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ अपात्र लोगों की पेंशन के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए हैं। इनमें बछगांव के ही दो वर्ष पूर्व मर चुके महाराज सिंह पुत्र फगुनी, करीब 15 वर्ष पूर्व ही अन्य जगह शादी होने से बछगांव में विकलांग पेंशन के लिए अपात्र लक्ष्मी पुत्री नेम सिंह एवं दस साल से अन्य पंचायत में रह रही विकलांग पेंशन के लिए अपात्र कमलेश पत्नी मोहन सिंह के नाम पर इनके खातों में पेंशन संख्या क्रमशः 311971009207, 31191008637 एवं 31191008632 से धनराशि लगातार निकाली गई।