8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कप्तान इस के आदेश से पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने, बोले- नहीं बदली ये ‘आदत’ तो होगी कार्रवाई

एसएसपी ने पहली अपराध समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Jun 2019, 5:30 PM IST

आगरा। नवागत एसएसपी जोगेंद्र कुमार पहले दिन से ही एक्शन में हैं। उन्होंने पहले दिन ही एमजी रोड का दौरा कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। अब एसएसपी ने पहली अपराध समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- महिला वकील के साथ अश्लील हरकत, आरोपी दबोचा

वायरलेस का करें प्रयोग

एसएसपी की नजर ऐसे पुलिसकर्मियों पर टेढ़ी है जो ड्यूटी के दौरान भी फोन और फेसबुक, वाट्सएप चैंटिग में मस्त रहते हैं। एसएसपी ने साफ कहा है कि यह आदत अब बदलनी होगी। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क रहें। यदि पुलिसकर्मी फोन पर व्यस्त रहेंगे तो अपराधियों पर नजर कैसे रख पाएंगे। उन्होंने साफ कहा है कि सिर्फ ड्यूटी और काम से संबंधित जानकारी के आदान-प्रदान के लिए ही मोबाइल प्रयोग करें। सूचना का आदान प्रदान करने के लिए वायरलेस सेट का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- दरवेश यादव हत्याकांड: श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवापल ने किया बड़ा ऐलान, CM योगी को लेकर कह दी बड़ी बात

टॉप-10 अपराधियों की फोटो लगे

बैठक में सीओ और थाना प्रभारी मौजूद थे, एसएसपी ने अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि महिला संबंधी अपराधों में जेल से छूटे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। टॉप-10 अपराधियों की फोटो थानों के बोर्ड पर लगाई जाए।