कार सवार नीरज (24 वर्ष) पत्नी प्रेमचंद शर्मा निवासी श्यामनगर थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर, अनीता (32) पत्नी शिवकुमार एवं अंजली (13) पुत्री शिवकुमार निवासी श्याम नगर थाना जेवर गौतम बुद्ध नगर, विष्णु (23) पुत्र सुरेश चंद निवासी गांव भूड़ खिल्ला पलवल हरियाणा, संतोषी (19) पुत्री भीमसेन निवासी सुरीर, मथुरा, शालू (20) पुत्री जयप्रकाश निवासी गांव बनैल, थाना पहासू, बुलंदशहर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से आगरा में इलाज के दौरान तरुणा (21 वर्ष) पुत्री सुरेश चंद्र, निवासी गुलावठी, बुलंदशहर व गब्बर (24 वर्ष) निवासी, जैबाबाद, खरैली वल्लभगढ़ पलवल, हरियाणा ने दम तोड़ दिया। वहीं एक 12 वर्ष की बच्ची इस हादसे में बच गई जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।