8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं को एक और मौका

सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण करा चुके उपभोक्ता अब 31 अगस्त तक जमा करें किश्त।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Jun 2019, 8:30 PM IST

Shrikant Sharma

बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं को एक और मौका

मथुरा। सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं की मांग पर बकाया बिल (सरचार्ज मुक्त) के भुगतान की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। इस वर्ष योजना में पंजीकरण के बावजूद बकाया बिल जमा न कर पाए उपभोक्ता अब 31 अगस्त 2019 तक बकाया राशि जमा कर सकेंगे। बकाया राशि का भुगतान इस अवधि में किश्तों में करने की भी छूट होगी।

यह भी पढ़ें- दरवेश यादव हत्याकांड: श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवापल ने किया बड़ा ऐलान, CM योगी को लेकर कह दी बड़ी बात

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताय़ा कि योजना में 25 मार्च 2019 तक पंजीकृत जो बकायेदार, बकाया राशि का 30 प्रतिशत भुगतान करने के बाद किन्हीं कारणों से शेष राशि जमा नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह विशेष और अंतिम अवसर है। बकाया राशि का भुगतान संबंधित उप खंड अधिकारी व अधिशासी अभियंता के कार्यालयों में किया जा सकता है। भुगतान की अवधि आर्थिक दृष्टि से कमजोर उपभोक्ताओं व किसानों की सुविधा के दृष्टिगत बढ़ाई गई है।