8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में जल्द बनेगा दिव्य और भव्य राम मंदिर: धर्मपाल सिंह मंत्री

राममंदिर मसले पर बोलते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर जरूर बनेगा, इसे कोई नहीं रोक पायेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 17 Jun 2019, 1:36 PM IST

Dharmpal SIngh

अयोध्या में जल्द बनेगा दिव्य और भव्य राम मंदिर: धर्मपाल सिंह मंत्री

कासगंज। उत्तर प्रदेश के सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह कासगंज में पहुंचे, जहां उन्होंने सोरों के देवरी प्रहलादपुर गांव स्थित एक नवनिर्मित श्रीमती चंद्रवती कन्या गुरूकुल संस्कृत विद्यापीठ का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री का विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा जोशीला स्वगात किया गया। इस दौरान राममंदिर मसले पर बोलते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर जरूर बनेगा, इसे कोई नहीं रोक पायेगा।

यह भी पढ़ें- दस्तावेज के अभाव में पकड़े तीन विदेशी

आतंकवाद पर लगाम लगी
धारा 370 हटाने के सवाल के जवाब पर सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने कहा कि अभी सरकार को बने 15 दिन हुए हैं, धीमे धीमे सब काम होंगे। उन्होंने दावा किया कि जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी बने हैं, तबसे पांच सालों में हिन्दुस्तान की सीमा में आतंकवादी प्रवेश नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मैं बधाई देता हूं मोदी जी को उन्होंने आतंकवाद को बढ़ने नहीं दिया। आगामी दिनों में आतंकवाद जड़ से खत्म हो जायेगा।

यह भी पढ़ें- पेंशन घोटाला करने वालों को कोर्ट से झटका, जाना होगा जेल

जनता बनाएगी राम मंदिर

साथ ही राम मंदिर के सवाल पर सिंचाई मंत्री ने कहा कि राम मंदिर कोई सरकार नहीं बनाएगी यह जनता की ओर से बनेगा। बस उचित समय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। अयोध्या में राम का मंदिर भव्य और दिव्य मंदिर जरूर बनेगा, इसे कोई नहीं रोक पायेगा।