5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Exam : 12वीं की छात्रा ने परीक्षा से ठीक पहले यमुना में छलांग लगाकर किया सुसाइड

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही एक 12वीं कक्षा की छात्रा (12th Student) ने यमुना नदी में छलांग (Jumping into Yamuna) लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह छात्रा के शव को यमुना से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि छात्रा बोर्ड परीक्षा के कारण डिप्रेशन (Depression) में आ गई थी। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

lokesh verma

Mar 24, 2022

up-board-exam-class-12-student-committed-suicide-by-jumping-in-yamuna.jpg

UP Board Exam : अलीगढ़-मथुरा मार्ग स्थित यमुना पुल से 12वीं की एक छात्रा (12th Student) ने बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले छलांग (Jumping into Yamuna) लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो स्थानीय गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह छात्रा के शव को यमुना नदी से बाहर निकाला। इस दौरान छात्रा का शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों के यमुना पुल पर खड़े होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वहीं, पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। परिजनों ने बताया कि वह बोर्ड परीक्षा के चलते डिप्रेशन में आ गई थी।

जानकारी के अनुसार, थाना यमुनापार के लक्ष्मी नगर नगर के रहने वाले राजेश की 17 वर्षीय बेटी अंजलि बुधवार शाम घर से बाजार कुछ सामान लेने की बात कहकर गई थी। काफी देर बाद भी जब अंजलि बाजार से नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। परिजन खोजते हुए यमुना पुल पर पहुंचे तो अंजलि की चप्पल पुल पर पड़ी मिली। परिजनों को शक हुआ कि शायद उसने यमुना में छलांग लगा दी है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की खोजबीन के लिए रात से ही गोताखोर ओमप्रकाश रंजीत और पुष्पेंद्र को लगा दिया। जो नाव से जाल डालकर छात्रा को ढूंढने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ के केस में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो युवती ने वीडियो बनाते हुए खाई सल्फास की गोली, जानें फिर क्या हुआ

बेटी का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गुरुवार सुबह गोताखोरों ने फिर से यमुना में उतर कर खोजबीन की तो पुल से 100 मीटर दूरी पर छात्रा अंजलि का शव बरामद हो सका, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटी का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान यमुना पुल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह भी पढ़ें- सपा नेता ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दर्ज कराया मामला, बोले- मुस्लिम आहत, बैन करो

परीक्षा से ठीक पहले बरामद हुआ शव

यमुनापार थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ता साफ कराया। इसके बाद उन्होंने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अंजलि एमटीएस स्कूल की छात्रा थी। उसकी आज इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए घर पर ही अपनी तैयारी कर रही थी। उसके पिता होमगार्ड में कार्यरत हैं।