28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2018 मथुरा की बेटी अमीषा शर्मा ने उत्तर प्रदेश में पाया दसवां स्थान, पत्रिका को बताया फ्यूचर प्लान

यूपी बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मार ली और बेटों को पछाड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 29 Apr 2018, 6:40 PM IST

Amisha Sharma

मथुुरा।यूपी बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मार ली और बेटों को पछाड़ दिया। मथुरा की बेटी ने यूपी में 10वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ साथ ब्रज का नाम रोशन किया है। वहीं दूसरा स्थान भी बेटी ने ही पाया है। दोनों बेटियों के परिवार में खुशी का माहौल है और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

पहले नंबर पर रहीं छाया अमीषा

आज यूपी बोर्ड 2018 का रिजल्ट घोषित हुआ इसमें 10वीं और 12वीं में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मार ली। मथुरा की बेटी अमीषा शर्मा ने उत्तर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। अमीषा शर्मा ने 12वीं कक्षा में 454 अंक प्राप्त कर ब्रज का नाम रोशन किया है और उत्तर प्रदेश में 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह दिखा दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं है। अमीषा से जब बात की तो अमीषा ने बताया मेरी उत्तर प्रदेश में 10 वीं रैंक आई है। मैं इस सफलता का श्रेय अपनी परिवार के साथ साथ अपने अध्यापकों को देना चाहूंगी। आगे चलकर में इंजीनियरिंग करना चाहती हूं और अच्छी इंजीनियर बनना चाहती हूं।

दूसरे नंबर पर रहीं छाया अग्रवाल

वहीं मथुरा में दूसरे नंबर पर रही छाया अग्रवाल ने कहा कि बहुत ही खुशी हो रही है और इसके लिए बहुत मेहनत की थी। छाया अग्रवाल ने अपनी मेहनत का श्रेय परिवार को दिया। छाया ने कहा कि मुझे सब का आशीर्वाद और प्यार मिला, उसीने मुझे यहां तक पहुंचाया है।


वहीं केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल शालिनी अग्रवाल दोनों बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि मथुरा जिले का नाम भी टॉपर्स में शामिल है। अमीषा शुरू से ही पढ़ने में तेज है। अमीषा का क्लास में रेगुलर आना, टीचर के द्‌वारा दिया हर काम समय पर पूरा करना ही सफलता की वजह है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग