26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, बताया राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा

यूपी के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने राम मंदिर निर्माण में आ रही वाधा पर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Nov 2018, 4:48 PM IST

Shrikant SHarma

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, बताया राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा बताया है। साथ ही श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी का मंदिरों में जाना वोट हासिल करने के लिए चुनावी स्टंट बताया है।

यह भी पढ़ें- 2019 से पहले कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए भाजपा ने बनाया ये प्लान, ऊर्जामंत्री ने मथुरा में किया शुभारंभ

दरअसल ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा राधा वैली स्थिति अवास पर जनता की समस्याएं सुन रहे थे इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस रांम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राम मंदिर निर्माण पर अपनी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करें। ऊर्जामंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिर-मंदिर जाकर राहुल गांधी केवल वोट हासिल करने के लिए चुनावी स्टंट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता तो गोहत्या में भी शामिल रहे हैं। ये रामसेतु और राममंदिर का लागातार विरोध करते आ रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के साक्ष्य

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि वह कानून के मुताबिक राम मंदिर का निर्माण कराने के कृत संकल्पित है, भाजपा आज भी अपने वादे पर अडिग है। भाजपा कानून के मुताबिक राम मंदिर का निर्माण अवश्य कराएगी। उन्होंने कहा कि भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में यह पहले ही साबित हो चुका है कि अयोध्या में राम मंदिर है, बस भव्यता देने की जरूरत है।

मोदी ने ठीक किए कांग्रेस के दिए भ्रष्टाचार के घाव
नोटबंदी पर काग्रेस द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों के जवाब में ऊर्जामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस की सरकार के दौरान मिले भ्रष्टाचार के घाव ठीक किए हैं, नोटबंदी का देस की जनता ने स्वागत किया और मोदी सरकार के इस कदम का लगातार सहयोग किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद नेशनल हैराल्ड मामले में जमानत पर हैं जबिक उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपी हैं। चिदंबरम कभी भी जेल जा सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग