16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव: मथुरा में बोले CM योगी- पहले यहां के लोग परेशान होते थे, अब विकास होता है

UP Nikay Chunav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ लगातार निकाय चुनाव प्रत्याशियों के लिए सभाएं कर रहे हैं।

यूपी निकाय चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। सीएम ने यहां कहा कि मथुरा वृंदावन पर पूर्व की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। पहले लोग यहां परेशान रहते थे लेकिन अब विकास की गंगा बह रही है।

सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में अराजकता और भ्रष्टाचार फैला था। उसकी सफाई करने का काम आज किया जा रहा है। यूपी में पहले जो माफिया घरों पर कब्जे करते थे, वो आज जान की भीख मांग रहे हैं।


पीएम मोदी ने देश को बदल दिया है: योगी
योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है। आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर हो रही है। दुनियाभर में भारत की तरफ लोग देख रहे हैं।

सीएम ने सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को हर भारतीय की चिंता है। हम अपने नागरिकों को वापस ला रहे हैं।

मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने जनसभा में कहा, प्रदेश के विकास के लिए यह निकाय चुनाव बहुत अहम रखता है। इसलिए सभी लोग भाजपा से महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को जीत दिलाएं।


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: कुंडा में फिर आमने-सामने राजा भैया और गुलशन यादव, इस दफा विधानसभा से भी तगड़ी लड़ाई