17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आई महिला पर चढ़ी जेसीबी, घायल

Premanand Maharaj: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंची महिला पर जेसीबी चढ़ गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Premanand Maharaj

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj: आधी रात के बाद संत प्रेमानंद के दर्शन करने पहुंची दिल्ली की एक महिला पर जेसीबी चढ़ गई, जिससे वह घायल हो गईं। उपचार के लिये हाईवे स्थित अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। महिला के पुत्र ने जेसीबी चालक पर लापरवाही से चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला करीब एक माह पुराना है, पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है।

रात 2 बजे कर रही थीं प्रेमानंद महाराज का इंतज़ार

दिल्ली की रहने वाली 70 वर्षीय पुष्पा 20 जून को अपनी सहेली के साथ संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आई थीं। रात करीब 2:20 बजे नंदनवन कट के पास सड़क किनारे खड़ी होकर वह संत के आने का इंतज़ार कर रही थीं। आरोप है कि तभी तेज गति और लापरवाही से आती जेसीबी ने उनमें टक्कर मार दी। उनके सीधे पैर में गंभीर चोट आई।

यह भी पढ़ें: मोदी-योगी के इस फैन ने बनाई ऐसी कांवड़, हर जगह हो रही खूब चर्चा

एक महीने पुराना है मामला

मौके पर पहुंची पुलिस और उनकी सहेली ने उन्हें केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामला करीब एक माह पुराना है तो तब से अब तक उपचार हो रहा था। अस्पताल से फुर्सत मिलने के बाद सुनील ने 25 जुलाई को कोतवाली में जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा लिख विवेचना शुरू कर दी है।